भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रपात के प्रति / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" }} अंचल के चंचल क्षुद्र प्...)
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार = सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
 
|रचनाकार = सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
अंचल के चंचल क्षुद्र प्रपात !<br>
 
अंचल के चंचल क्षुद्र प्रपात !<br>
 
मचलते हुए निकल आते हो;<br>
 
मचलते हुए निकल आते हो;<br>

23:07, 8 अक्टूबर 2009 का अवतरण

अंचल के चंचल क्षुद्र प्रपात !
मचलते हुए निकल आते हो;
उज्जवल! घन-वन-अंधकार के साथ
खेलते हो क्यों? क्या पाते हो ?
अंधकार पर इतना प्यार,
क्या जाने यह बालक का अविचार
बुद्ध का या कि साम्य-व्यवहार !
तुम्हारा करता है गतिरोध
पिता का कोई दूत अबोध-
किसी पत्थर से टकराते हो
फिरकर ज़रा ठहर जाते हो;
उसे जब लेते हो पहचान-
समझ जाते हो उस जड़ का सारा अज्ञान,
फूट पड़ती है ओंठों पर तब मृदु मुस्कान;
बस अजान की ओर इशारा करके चल देते हो,
भर जाते हो उसके अन्तर में तुम अपनी तान ।