भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आओ, हम अपना मन टोवें / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत }}<poem>आओ, अपने मन को टोवें! व्यर्…)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत  
 
|रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत  
}}<poem>आओ, अपने मन को टोवें!
+
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 +
आओ, अपने मन को टोवें!
 
व्यर्थ देह के सँग मन की भी
 
व्यर्थ देह के सँग मन की भी
 
निर्धनता का बोझ न ढोवें।
 
निर्धनता का बोझ न ढोवें।
पंक्ति 29: पंक्ति 32:
 
नवोन्मेष जन-भू जीवन में,
 
नवोन्मेष जन-भू जीवन में,
 
राग द्वेष के, प्रकृति विकृति के
 
राग द्वेष के, प्रकृति विकृति के
युग युग के घावों को धोवें!</poem>
+
युग युग के घावों को धोवें!
 +
</poem>

09:37, 17 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

आओ, अपने मन को टोवें!
व्यर्थ देह के सँग मन की भी
निर्धनता का बोझ न ढोवें।

जाति पाँतियों में बहु बट कर
सामाजिक जीवन संकट वर,
स्वार्थ लिप्त रह, सर्व श्रेय के
पथ में हम मत काँटे बोवें!

उजड़ गया घर द्वार अचानक
रहा भाग्य का खेल भयानक
बीत गयी जो बीत गयी, हम
उसके लिये नहीं अब रोवें!

परिवर्तन ही जग का जीवन
यहाँ विकास ह्रास संग विघटन,
हम हों अपनें भाग्य विधाता
यों मन का धीरज मत खोवें!

साहस, दृढ संकल्प, शक्ति, श्रम
नवयुग जीवन का रच उपक्रम,
नव आशा से नव आस्था से
नए भविष्यत स्वप्न सजोवें!

नया क्षितिज अब खुलता मन में
नवोन्मेष जन-भू जीवन में,
राग द्वेष के, प्रकृति विकृति के
युग युग के घावों को धोवें!