"झाँसी की रानी की समाधि पर / सुभद्राकुमारी चौहान" के अवतरणों में अंतर
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सुभद्राकुमारी चौहान | |रचनाकार=सुभद्राकुमारी चौहान | ||
− | }}<poem> | + | }} |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
+ | <poem> | ||
इस समाधि में छिपी हुई है, एक राख की ढेरी | | इस समाधि में छिपी हुई है, एक राख की ढेरी | | ||
जल कर जिसने स्वतंत्रता की, दिव्य आरती फेरी || | जल कर जिसने स्वतंत्रता की, दिव्य आरती फेरी || | ||
पंक्ति 27: | पंक्ति 29: | ||
यह समाधि यह चिर समाधि है , झाँसी की रानी की | | यह समाधि यह चिर समाधि है , झाँसी की रानी की | | ||
अंतिम लीला स्थली यही है, लक्ष्मी मरदानी की || | अंतिम लीला स्थली यही है, लक्ष्मी मरदानी की || | ||
+ | </poem> |
16:03, 18 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
इस समाधि में छिपी हुई है, एक राख की ढेरी |
जल कर जिसने स्वतंत्रता की, दिव्य आरती फेरी ||
यह समाधि यह लघु समाधि है, झाँसी की रानी की |
अंतिम लीलास्थली यही है, लक्ष्मी मरदानी की ||
यहीं कहीं पर बिखर गई वह, भग्न-विजय-माला-सी |
उसके फूल यहाँ संचित हैं, है यह स्मृति शाला-सी |
सहे वार पर वार अंत तक, लड़ी वीर बाला-सी |
आहुति-सी गिर चढ़ी चिता पर, चमक उठी ज्वाला-सी |
बढ़ जाता है मान वीर का, रण में बलि होने से |
मूल्यवती होती सोने की भस्म, यथा सोने से ||
रानी से भी अधिक हमे अब, यह समाधि है प्यारी |
यहाँ निहित है स्वतंत्रता की, आशा की चिनगारी ||
इससे भी सुन्दर समाधियाँ, हम जग में हैं पाते |
उनकी गाथा पर निशीथ में, क्षुद्र जंतु ही गाते ||
पर कवियों की अमर गिरा में, इसकी अमिट कहानी |
स्नेह और श्रद्धा से गाती, है वीरों की बानी ||
बुंदेले हरबोलों के मुख हमने सुनी कहानी |
खूब लड़ी मरदानी वह थी, झाँसी वाली रानी ||
यह समाधि यह चिर समाधि है , झाँसी की रानी की |
अंतिम लीला स्थली यही है, लक्ष्मी मरदानी की ||