भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह संसार सभी बदला है / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" ।रचनाकाल=15 दिसम्बर,…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:28, 18 अक्टूबर 2009 का अवतरण
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
ऊँट-बैल का साथ हुआ है;
कुत्ता पकड़े हुए जुआ है।
यह संसार सभी बदला है;
फिर भी नीर वही गदला है,
जिससे सिंचकर ठण्डा हो तन,
उस चित-जल का नहीं सुआ है।
रूखा होकर ठिठुर गया है;
जीवन लकड़ी का लड़का है,
खोले कोंपल, फले फूलकर
तरु-तल वैसा नहीं कुआँ है।