भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह संसार सभी बदला है / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
छो |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | |रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | ||
+ | |संग्रह=आराधना / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
21:57, 18 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
ऊँट-बैल का साथ हुआ है;
कुत्ता पकड़े हुए जुआ है।
यह संसार सभी बदला है;
फिर भी नीर वही गदला है,
जिससे सिंचकर ठण्डा हो तन,
उस चित-जल का नहीं सुआ है।
रूखा होकर ठिठुर गया है;
जीवन लकड़ी का लड़का है,
खोले कोंपल, फले फूलकर
तरु-तल वैसा नहीं कुआँ है।
रचनाकाल=15 दिसम्बर, 1952