भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जाग्रत / सियाराम शरण गुप्त" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सियाराम शरण गुप्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>देखा, - देख …)
 
(कोई अंतर नहीं)

08:26, 29 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

देखा, - देख नहीं सकता कुछ,
अन्धकूप का है घेरा।
यहाँ कहाँ आ पड़ा हाय रे!
यह मैं दुर्विधि का प्रेरा?

व्यर्थ हुआ क्या साधन सारा?
सर्प - रज्जु का भी न सहारा,
भगवन, हा! यह कैसी कारा?

ऎं यह क्या! - मैं खड़ा हो गया;
कहाँ गया वह भय मेरा
ओ जागृत वह स्वप्न मात्र था
पथ है खुला पड़ा तेरा!