भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दाता एक राम / अल्हड़ बीकानेरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अल्हड़ बीकानेरी |संग्रह=खिलखिलाहट / काका हाथरसी }} साध...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=खिलखिलाहट / काका हाथरसी
 
|संग्रह=खिलखिलाहट / काका हाथरसी
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
साधू, संत, फकीर, औलिया, दानवीर, भिखमंगे<br>
 
साधू, संत, फकीर, औलिया, दानवीर, भिखमंगे<br>
 
दो रोटी के लिए रात-दिन नाचें होकर नंगे<br>
 
दो रोटी के लिए रात-दिन नाचें होकर नंगे<br>

01:58, 30 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

साधू, संत, फकीर, औलिया, दानवीर, भिखमंगे
दो रोटी के लिए रात-दिन नाचें होकर नंगे

घाट-घाट घूमे, निहारी सारी दुनिया
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया !

राजा, रंक, सेठ, संन्यासी, बूढ़े और नवासे
सब कुर्सी के लिए फेंकते उल्टे-सीधे पासे

द्रौपदी अकेली, जुआरी सारी दुनिया
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया !

कहीं न बुझती प्यास प्यार की, प्राण कंठ में अटके
घर की गोरी क्लब में नाचे, पिया सड़क पर भटके

शादीशुदा होके, कुँआरी सारी दुनिया
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया !

पंचतत्व की बीन सुरीली, मनवा एक सँपेरा
जब टेरा, पापी मनवा ने, राग स्वार्थ का टेरा

संबंधी हैं साँप, पिटारी सारी दुनिया
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया !