भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बेबस देखता रहा अपना बुद्ध न हो पाना/ अजेय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजेय |संग्रह= }} <poem> देखता रहा जंगल को लकड़ बग्घे क...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
  देखता रहा जंगल को
 
  देखता रहा जंगल को

22:58, 1 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

 देखता रहा जंगल को
लकड़ बग्घे की तरह
और झटपट मेरे सपनों में जुटने लगा
एक झुण्ड।
 
मैंने प्यार किया
कि जीना असंगत न लगे
परिवार बनाया
फिर पता नहीं
मेरी अपनी ही भूख थी वो
या कि शावकों की कोई गुप्त पुकार-
मैं उठा, बेताब
कूदता रहा झुके हुए पुठठों पर
पूरा एक झुण्ड नहीं बन गया जब तक
दुर्गन्ध में नहाया
दौड़ता-भागता
एक दुर्बल हिरन को सूँघता हुआ।
 
‘‘सभी को कुछ न कुछ चाहिए’’
मैंने दलील दी-
‘‘जैसे इस हिरन को घास
और मुझे मांस।’’
 
मैं देखता रहा, चुपचाप
ठीक एक लकड़ बग्घे की तरह
बेबस,
अपना ‘बुद्ध’ न हो पाना।