भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हर आँगन से उठती सिसकी / अनामिका तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनामिका तिवारी |संग्रह= }} <Poem> हर आँगन से उठती सिस...) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
हर आँगन से उठती सिसकी | हर आँगन से उठती सिसकी |
20:48, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
हर आँगन से उठती सिसकी
सदियों से ख़ामोश है--
आँगन से आँगन तक के सफ़र में।
गुज़रती हुई सदियाँ
तमाम उम्र के बेगार का अन्त
सचमुच बहुत भयावह है।
बचपन गुज़रा, जवानी गुज़री
बुढ़ापे तक अस्तित्व पर पर्दा ही पर्दा है।
देवी-सी पूजी गई हो
या दासी-सी तिरस्कृत रही हो,
मनुष्य की पहचान से हमेशा महरूम रही।
पाषाण-युग से कम्प्यूटर तक का
सफ़र तय कर चुका संसार,
पर आधी दुनिया अभी तक
आँगन से आँगन तक के सफ़र में ही दफ़न है।