भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नदी बाढ़ के / अनूप अशेष" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप अशेष }} <poem> हम सूखे बादल को जीते किन दरवाज़ो...) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=अनूप अशेष | |रचनाकार=अनूप अशेष | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
हम सूखे बादल को जीते | हम सूखे बादल को जीते |
21:50, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
हम सूखे बादल को जीते
किन दरवाज़ों
दिन आषाढ़ के।
अपने भीतर धूप उगी-सी
दूब किसी जंगल में,
टेर टिटिहरी की
खोते-से
सुबह-शाम
हर पल में।
दरकी छाती में बोए-से
किस्से कितने
नदी-बाढ़ के।
रेत झाड़ कर उड़े पखेरू
खोल-खोल डैने,
ऐसा शाप
सभी जन्मों में
पाया है मैंने।
उँगली का गीलापन सूखा
गर्म-हवा में
फूल काढ़ के।