भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देह का संगीत / अनूप अशेष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप अशेष }} <poem> आज पूरी देह का संगीत हिलती डाल पर...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=अनूप अशेष   
 
|रचनाकार=अनूप अशेष   
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
आज पूरी देह का संगीत  
 
आज पूरी देह का संगीत  

21:50, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

आज पूरी देह का संगीत
हिलती डाल पर
छूटते है क्षण हवा के
ज्यों किसी रूमाल पर

भौंह आँखें बाँह नाभि
तक रचीं -
कत्थक अदाएँ
बाण फूलों के लिए
उतरीं सुरों की अपसराएँ

फँस गई ऋतुएँ कुँवारी
केश खोले जाल पर

फूटते हैं उँगलियों में
गंध के सोते
साँझ की यह बाँसुरी ले
उर्वशी!
हम पुरुरवा
तेरे लिए होते

बाँधते मन बोल मीठे
अप्सरा के ताल पर।