भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मकड़ी के जाले / अनूप अशेष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप अशेष }} <poem> मकड़ी के जाले हैं बाँस की अटारी स...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=अनूप अशेष   
 
|रचनाकार=अनूप अशेष   
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
मकड़ी के जाले हैं
 
मकड़ी के जाले हैं
पंक्ति 32: पंक्ति 33:
 
बालों का तेल हुई
 
बालों का तेल हुई
 
गाँव की उधारी।
 
गाँव की उधारी।
 +
</poem>

21:52, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

मकड़ी के जाले हैं
बाँस की अटारी
सीने में बैठी है
भूख की कटारी।

माँ के घर बेटी है
दूर अभी गौना
चूल्हे में
आँच नहीं
खाट में बिछौना,
पिता तो किवाड़ हुए
सांकल महतारी।

खेतों से बीज गया
आँखों से भाई
घर का
कोना-कोना
झाँके महँगाई,
आसों का साल हुआ
सांप की पिटारी।

पीते घुमड़े बादल
देहों का पानी
मथती
छूँछी मटकी
लाज की मथानी,
बालों का तेल हुई
गाँव की उधारी।