भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दुनिया कैसे बचे / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से कृष…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
07:59, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
उर्वरकों के अंधाधुंध
उपयोग से कृषि के लिए
हानिकर कीट तो नष्ट
ही हो गये
साथ ही दूसरे जीव भी
समाप्त हो गए
वनस्पतियों के सहारे जीने वाले
जीव जंतु भी जीव रहित हो गए
गीध आदि जो वायुमंडल को
स्वच्छ रखा करते थे
नष्ट होते होते नष्ट हो चले
इस दुर्घट योग से
दुनियाँ कैसे बचे?
16.09.2002