भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बाँसुरी कृष्ण की / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> एक बार ऐ...)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
|एक और दिन / अवतार एन गिल
+
|संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
एक बार ऐसा हआ
 
एक बार ऐसा हआ

22:27, 6 नवम्बर 2009 का अवतरण

एक बार ऐसा हआ
कि आदाश और ईश्वर
कृष्ण की बाँसुरी के पोर में
इक-दूजे से मिले
मिले, औ'मिलते ही
तरल धुन बनकर बहने लगे

...ऐसा हुआ
कि भक्ति और भाव
राधिका के कदमों की ठुमक में
इकट्ठे हुए
...फिर क्या, थिरकन बनकर
उसके चहुँ ओर नृत्य करने लगे।

अरे ओ, अहेरी मन!
बाँसुरी भी वही तो बजायेगा न
जिसके भीतर
नक्षत्रों को स्वर बनकर
नाचता हुआ आकाश
आकर स्वयं समा जाएगा

जब कभी आकाश और ईश्वर
बाँसुरी में
धुन बनकर बहेंगे
जब कभी भक्ति और भाव
राधिका बन थिरकेंगे
अनंत नृत्य होगा
होगा अनंत नृत्य
नाचेंगे हम लगातार
लगातार नाचेंगे हम।