भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"स्वागत गान : बहुराष्ट्रीय कम्पनी का / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> हम भाग्...) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=अवतार एन गिल | |रचनाकार=अवतार एन गिल | ||
− | |एक और दिन / अवतार | + | |संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल |
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
हम भाग्यशाली हैं | हम भाग्यशाली हैं |
23:10, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
हम भाग्यशाली हैं
कि इस कठिन समय
हमारे घर
पधार रहे हैं
अजगर भगवान
चिंतित हैं सभी
हमारे इतने छोटे दरवाज़े से
इतने बड़े अतिथि
भीतर कैसे पहुँचेंगे
कैसे पवित्र होगा
हमारा मंदिर
उनकी चरण रज से
कैसे होगा उद्धार
रहन रखे गये इस घर का?
तोड़ना ही पड़ेगा
यह जर्जर द्वार
संत ने कहा था____
अजगर चाकरी नहीं करता
न ही करता है वह कोई काम
अलबत्ता जानता है वह
चाकरी करवाना।
हम थारे चाकर--स्वामी!
तुम म्हारे ठाकुर---स्वामी
ताहम प्रस्तुत है
भारतीय भक्तों की आरती
'जन-गन-मन-अधिनायक'
जय हे! भारत भाग्यविधाता!
आरती की थाल में रख लाये हम_
जल....
पृथ्वी....
वायु....
अग्नि......
आकाश........!
पधारिये,अजगर भगवान
हमें अपने सुदृढ़ कंधों पर
धारण कीजिए।