भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अंत / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> '''शाम''' ग...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
|एक और दिन / अवतार एन गिल
+
|संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
  

23:26, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण


शाम

गुमगुनी धूप
दबे पाँव
बुलंद दरवाज़े तक आई
थोड़ा सकुचाई
द्वार पर दस्तक दी
और फिसल कर
अंधेरे की कोख़ में
दुबक गई

रात

तुंद सर्द हवा
भागती आई
बंदीगृह की प्राचीर से टकराई
चीख़ी चिल्लाई
अंतत: हारकर
अखरोट के पेड़ों में जा छिपी

सुबह

प्रहरी के निकलने से पहले
कैदी की छाया सी काया
आख़िरी बार छटपटाई
और स्थिर हो गई

ठीक दस बजे
जेलर ने डाक्टर को फोन किया
चले आइए! करनी है
छब्बीस नम्बर की शव परीक्षा