भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बोलो न विक्रमार्क / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=सूर्य से सूर्य तक / अवतार एन...)
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=सूर्य से सूर्य तक / अवतार एनगिल
 
|संग्रह=सूर्य से सूर्य तक / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
<poem>कहां गया वो
+
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 +
कहां गया वो
 
चील की जोगिया फलियों पर
 
चील की जोगिया फलियों पर
 
मचलता चलता था जो?
 
मचलता चलता था जो?

18:29, 7 नवम्बर 2009 का अवतरण

कहां गया वो
चील की जोगिया फलियों पर
मचलता चलता था जो?

कहां गया वो
फुहारों नहाई सिन्दूरी सांझ संग़
दीप-सा जलता था जो?
जाने क्या घटा
कि रास्तों पर उड़ते पत्ते
फिर से पेड़ों पर चढ़ने लगे
टहनियों पर उगने लगे

जाने क्या हुआ
कि उफनती शरारतें
मौन मछलियां बन
मथने लगी मन

जाने कब
गालों पर गिरती फुहार
रेन कोट ने ढक दी
बोलो न बिक्रमाअर्क !
क्यों चूक जाता है
सिन्दूरी साअंझ का जादू
क्यों बच जाता है
जलने
और जलकर चुकने का एहसास ?
क्यों चुभ जाता है सूरज
शूल-सा आँख में ?
और आंख पर हाथ रख
क्यों भटक जाते हैं हम
इन अनजान रास्तों की भूल-भुलैयों में ?