भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तपस्या का हाल / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>राम और लक्षमण दोनों ही सीता की खोज …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:17, 7 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
राम और लक्षमण दोनों ही सीता की खोज में
लगे हैं। रितु शिशिर की है। सामने ताल है। ताल में
बगला है। राम नें काफ़ी देर देखा, एक ही पाँव पर
खडा है वह बगला। लक्षमण, देखोतो..तपस्वी जान
पड़ता है।
लक्षमण क्या बोले, मालूम नहीं। मछलियों
नें राम के विचार ध्यान से सुने और राम को सुना कर
कहा-उस की तपस्या का हाल हम जानते हैं,
उसकी तपस्या हमें जाति-कुल सहित विनष्ट कर
देने में है।
2.10.2009