भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बाँस की उपेक्षा / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>रिमझिम रिमझिम मेहा बरसै चालै ठंडी …)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:41, 8 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

रिमझिम रिमझिम मेहा बरसै चालै ठंडी पौन
स्याम राम दौउ कामरि ओढे चले आपने भौन।

दोनों गाय चराने गोकुल से दूर दूर तक जाते थे।
पानी बरसने पर कामरी ओढ कर घर लौटते होंगे। एसे
में बेतरह भीग जाते होंगे।

हमारे इलाके में बॉस से छातों का चलन था।
उसका उपयोग करने वाला भीगता नहीं था। अच्छी
जाति के बाँस की तीलियाँ बना कर गोल आकार के गत्ते
की जगह ढाक के पत्ते जड़ देते थे। चरवाहे इसी का इस्तेमाल
करते थे। हाँ, चरवाहे किशोर होते थे।

अब बाँस के छाते देखने में नहीं आते, उन की जगह
कपडे के चल रहे हैं।

बाँस और बाँस की अनेक कारीगरी दिनों दिन
घट रही है।

25.10.2002