भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अशोक कहाँ है / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>खिल उठता है अशोक प्रमदा के चरणों के…)
 
(कोई अंतर नहीं)

07:50, 9 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

खिल उठता है अशोक
प्रमदा के चरणों के
आघात से;
पर यहाँ,
प्रमदा कोई दिखी नहीं
फिर भी मित्र,
विकसित है वह अशोक,
देखो तो।

मित्र ने कहा,
तुम पुराने पचडे में पड़े हो
अब तो अशोक को कोई नहीं जानता
लहरीली पत्तियों वाले
देवदार को ही अब
सब अशोक मानते हैं।

प्रमदाओं की वह प्रथा
रही होगी युगों पूर्व
क्षमा करो
बेचारी आधुनिकाओं को।

31.10.2002