"एक अजन्मे बच्चे का डर / ऋषभ देव शर्मा" के अवतरणों में अंतर
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह=ताकि सनद रहे / ऋषभ देव शर्म...) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=ताकि सनद रहे / ऋषभ देव शर्मा | |संग्रह=ताकि सनद रहे / ऋषभ देव शर्मा | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
− | |||
इक्कीसवीं शताब्दी की | इक्कीसवीं शताब्दी की | ||
पहली रात के अँधेरे में | पहली रात के अँधेरे में | ||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
सोया हुआ था | सोया हुआ था | ||
अनादि काल से। | अनादि काल से। | ||
− | |||
‘बच्चे! | ‘बच्चे! | ||
पंक्ति 22: | पंक्ति 21: | ||
कैसा भय है, | कैसा भय है, | ||
तुम जन्मते क्यों नहीं?’ | तुम जन्मते क्यों नहीं?’ | ||
− | |||
-अपने माथे का पसीना | -अपने माथे का पसीना | ||
पंक्ति 29: | पंक्ति 27: | ||
धरती की | धरती की | ||
बूढ़ी़ आया। | बूढ़ी़ आया। | ||
− | |||
अष्टावक्र सरीखा | अष्टावक्र सरीखा | ||
बच्चा | बच्चा | ||
चीख उठता है गर्भ में से : | चीख उठता है गर्भ में से : | ||
− | |||
‘नहीं आना है मुझे | ‘नहीं आना है मुझे | ||
पंक्ति 51: | पंक्ति 47: | ||
तुम्हारी दुनिया हें। | तुम्हारी दुनिया हें। | ||
नहीं.......नहीं.....नहीं!’ | नहीं.......नहीं.....नहीं!’ | ||
− | |||
और फिर छा जाती है | और फिर छा जाती है | ||
पंक्ति 59: | पंक्ति 54: | ||
किसी के पास नहीं है, | किसी के पास नहीं है, | ||
किसी के पास नहीं है कोई जवाब | | किसी के पास नहीं है कोई जवाब | | ||
− | |||
एक बार फिर | एक बार फिर | ||
पंक्ति 67: | पंक्ति 61: | ||
गुहार लगाते | गुहार लगाते | ||
वामन की तरह : | वामन की तरह : | ||
− | |||
‘मुझे | ‘मुझे | ||
पंक्ति 85: | पंक्ति 78: | ||
जिसकी वायु शुद्ध | जिसकी वायु शुद्ध | ||
और प्रकृति पवित्र हो!’ | और प्रकृति पवित्र हो!’ | ||
− | |||
आवाज़ कहीं खो गई है, | आवाज़ कहीं खो गई है, | ||
पंक्ति 97: | पंक्ति 89: | ||
और | और | ||
प्रकृति पवित्र हो! | प्रकृति पवित्र हो! | ||
− | |||
− | |||
− | |||
− | |||
</poem> | </poem> |
20:16, 24 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
इक्कीसवीं शताब्दी की
पहली रात के अँधेरे में
जन्म लेना चाहता है एक शिशु
पर सहम-सहम जाता है
वापस लौट जाता है
उसी अँधेरी गुफा में
जिसके
शीतल गर्भ में
सोया हुआ था
अनादि काल से।
‘बच्चे!
यह कैसी ज़िद है,
कैसा भय है,
तुम जन्मते क्यों नहीं?’
-अपने माथे का पसीना
पोंछती हुई
पूछती है
धरती की
बूढ़ी़ आया।
अष्टावक्र सरीखा
बच्चा
चीख उठता है गर्भ में से :
‘नहीं आना है मुझे
तुम्हारी इस धरती के नरक में।
क्या है तुम्हारे पास मुझे देने को?
कुछ और नए हथियार बना डालोगे तुम
मेरी पैदाइश की खुशी में,
और दागोगे
मेरे भविष्य की छाती पर
बन्दूकें और मशीनगनें,
फोडो़गे कुछ नए बम,
बरसा दोगे
रेडियोधर्मी विकिरणों की बारिश
मेरे दिमाग के हर कोने में।
मुझे नहीं आना है
तुम्हारी दुनिया हें।
नहीं.......नहीं.....नहीं!’
और फिर छा जाती है
एक चुप्पी।
अजन्मे बच्चे के इन्कार का
कोई जवाब
किसी के पास नहीं है,
किसी के पास नहीं है कोई जवाब |
एक बार फिर
सुनाई पड़ती है
बच्चे की आवाज़,
राजा बलि के दरवाज़े पर
गुहार लगाते
वामन की तरह :
‘मुझे
तुम्हारी दुनिया में आने के लिए
तीन डग ज़मीन चाहिए।
सिर्फ तीन डग
साफ-सुथरी जमीन!
तीन डग जमीन-
जिस पर
कभी कोई
युद्ध न लडा़ गया हो,
तीन डग ज़मीन -
जिस पर
कभी किसी अस्त्र-शस्त्र की
छाया न पडी़ हो,
तीन डग ज़मीन-
जिसकी वायु शुद्ध
और प्रकृति पवित्र हो!’
आवाज़ कहीं खो गई है,
बच्चा भी चुप है,
धरती की बूढी़ आया भी चुप है,
चुप हैं तमाम महामहिम भूमिपति,
तमाम बड़बोले भूमिपुत्र भी चुप हैं।
नहीं बची है किसी के पास-
तीन डग ज़मीन
जिसकी वायु शुद्ध
और
प्रकृति पवित्र हो!