भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रची बसी भारत की मिट्टी / रमा द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Ramadwivedi (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रमा द्विवेदी}} कोई कहता है हिंदी बेढ़ंगी<br> कोई …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
08:26, 5 दिसम्बर 2009 का अवतरण
कोई कहता है हिंदी बेढ़ंगी
कोई कहता है बैरंग चिठ्ठी।
हिंदी तो है हिंद की भाषा,
रची बसी भारत की मिट्टी॥
गैरों को गले लगाना,
प्रीति हमारी है यह कैसी?
अपनों को अपमानित करना,
रीति हमारी है यह कैसी?
अपनी हिंदी अपनाने को,
यह रीति बदलनी ही होगी।
अंग्रेजी के प्रति मोह है जो,
यह सोच बदलनी ही होगी॥
तब ही हम हिंदी से,
हिन्दुस्तान बनायेंगे।
पूर्ण स्वतंत्र होंगे तब ही,
जब सब हिंदी को अपनायेंगे॥