भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सूरज डूब गया बल्ली भर / नरेन्द्र शर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=नरेन्द्र शर्मा | |रचनाकार=नरेन्द्र शर्मा | ||
− | }} <poem> | + | }} |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
+ | {{KKCatNavgeet}} | ||
+ | <poem> | ||
::सूरज डूब गया बल्ली भर- | ::सूरज डूब गया बल्ली भर- | ||
::सागर के अथाह जल में। | ::सागर के अथाह जल में। | ||
पंक्ति 19: | पंक्ति 22: | ||
::मन को खेल खिलाता कोई, | ::मन को खेल खिलाता कोई, | ||
::निशि दिन के छाया-छल में। | ::निशि दिन के छाया-छल में। | ||
− | |||
− | |||
</poem> | </poem> |
12:43, 8 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
सूरज डूब गया बल्ली भर-
सागर के अथाह जल में।
एक बाँस भर उठ आया है-
चांद, ताड के जंगल में।
अगणित उंगली खोल, ताड के पत्र, चांदनी में डोले,
ऐसा लगा, ताड का जंगल सोया रजत-छत्र खोले
कौन कहे, मन कहाँ-कहाँ
हो आया, आज एक पल में।
बनता मन का मुकुर इंदु, जो मौन गगन में ही रहता,
बनता मन का मुकुर सिंधु, जो गरज-गरज कर कुछ कहता,
शशि बनकर मन चढा गगन पर,
रवि बन छिपा सिंधु तल में।
परिक्रमा कर रहा किसी की, मन बन चांद और सूरज,
सिंधु किसी का हृदय-दोल है, देह किसी की है भू-रज
मन को खेल खिलाता कोई,
निशि दिन के छाया-छल में।