भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अबके फिर गुलमोहर / शांति सुमन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Amitprabhakar (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शांति सुमन |संग्रह = }} {{KKCatKavita}} <poem> अबके फिर गुलमोहर …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:56, 8 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
अबके फिर गुलमोहर दहके
गाछों भर आग से लहके
किसी संझियाए पहर में
प्रतीक्षा-धुली दो आँखें
लाल-उजली मेघ पाखें
इस उन्मन दीखते शहर में
बनते ही बाहों के घेरे
सुरभि के संवाद से घनेरे
कजलायी आँख की लहर में
उतरेगा किसी हरी डार सा
दिन होगा पेड़ हरसिंगार का
सूर्य-बिम्ब पास की नहर में
(१६ मार्च, २००० को रचित)