भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जीवन की एक कहानी है / रामकुमार वर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार वर्मा |संग्रह=चित्ररेखा / रामकुमार वर…) |
|||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
:पर नभ में वह रानी है॥ | :पर नभ में वह रानी है॥ | ||
:जीवन की एक कहानी है। | :जीवन की एक कहानी है। | ||
− | + | अविरत साँसों के पथ पर, प्रिय निद्रा के नर्तन में, | |
+ | निशा विभाजित हो जाती है तारों के कन-कन में; | ||
+ | किन्तु उषा के उल्का से इस नीरव स्वर्ग-सदन में, | ||
+ | दिन की आग आह, लग जाती यह छल परिवर्तन में! | ||
+ | इस रहस्य को समझ, सुमन सूखा-- | ||
+ | :वह मुझसे ज्ञानी है॥ | ||
+ | :जीवन की एक कहानी है। | ||
</poem> | </poem> |
16:22, 10 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
जीवन की एक कहानी है।
प्रकृति आज माता बन कर
कहती यह कठिन कहानी है॥
एक मनोहर इन्द्रधनुष फैला है नील गगन में,
क्या यौवन की लहर बही है वर्षा के जीवन में?
बादल हैं किस रमणी के संकुचित बाहु-बंधन में?
एक स्वप्न की रेखा है किरणों के नव जीवन में?
नश्वरता भू पर भिक्षुक है,
पर नभ में वह रानी है॥
जीवन की एक कहानी है।
अविरत साँसों के पथ पर, प्रिय निद्रा के नर्तन में,
निशा विभाजित हो जाती है तारों के कन-कन में;
किन्तु उषा के उल्का से इस नीरव स्वर्ग-सदन में,
दिन की आग आह, लग जाती यह छल परिवर्तन में!
इस रहस्य को समझ, सुमन सूखा--
वह मुझसे ज्ञानी है॥
जीवन की एक कहानी है।