भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए / ख़ुमार बाराबंकवी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो ()
(कोई अंतर नहीं)

20:02, 12 दिसम्बर 2009 का अवतरण


हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए
इश्क़ की मग़फ़िरत<ref>माफ़ी</ref> की दुआ कीजिए

इस सलीक़े से उनसे गिला कीजिए
जब गिला कीजिए, हँस दिया कीजिए

दूसरों पर अगर तबसिरा<ref>टीका-टिप्पणी</ref> कीजिए
सामने आईना रख लिया कीजिए

आप सुख से हैं तर्के-तआल्लुक़<ref>संबंध-विच्छेद</ref> के बाद
इतनी जल्दी न ये फ़ैसला कीजिए

कोई धोखा न खा जाए मेरी तरह
ऐसे खुल के न सबसे मिला कीजिए

शब्दार्थ
<references/>