भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सेब / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>सेब अब भारत में होता है जहाँ भी पहा…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
08:13, 17 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
सेब अब भारत में होता है
जहाँ भी पहाड़ हैं
वहाँ भूमि इस को
अनुकूल मिलती है
ख़ास कर तराई में
हिमालय की।
पहले यह फल अमरीकी
पहचाना जाता था
अब तो सार्वभौम है
भूगोल की जिव्हाए
बखानती हैं इस का स्वाद।
इस के बगीचे
कहाँ कैसे हैं
विक्रेता ग्राहकों को
समझाते हैं।
बाजारों में
सेब सादर सजा कर
दिखाते हैं और रखते हैं
दाम पूछ कर लोग लेते हैं।
24.02.2003