भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देवरस-दानवरस / नागार्जुन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नागार्जुन |संग्रह=खिचड़ी विप्लव देखा हमने / नागार्जुन...)
 
छो (देवरस-दानवरस /नागार्जुन का नाम बदलकर देवरस-दानवरस / नागार्जुन कर दिया गया है)
(कोई अंतर नहीं)

19:27, 26 दिसम्बर 2009 का अवतरण

देवरस-दानवरस

पी लेगा मानव रस

होंगे सब विकृत-विरस

क्या षटरस, क्या नवरस

होंगे सब विजित-विवश

क्या तो तीव्र क्या तो ठस

देवरस- दानवरस

पी लेगा मानव रस


सर्वग्रास-सर्वत्रास

होगा अब इतिहास

फैलाएगा उजास

पशु-विप्लव पशु-विलास

जन-लक्ष्मी अति उदास

छोड़ेगी बस उसाँस

चरेगी हरी घास

संस्कृति की गलित लाश


कूड़ों के आस-पास

ढूंढेंगे प्रात-राश

ग्रामदास- नगरदास

देखेगा जग विकास

अंत्योदय-अंत्यनाश

होगा अब इतिहास

सर्वत्रास-सर्वग्रास


(रचनाकाल : 1978)