भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पत्थर-से गम सहते हैं / रमा द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो ()
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
         
 
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
{{KKRachna  
+
{{KKRachna  
 
|रचनाकार= रमा द्विवेदी
 
|रचनाकार= रमा द्विवेदी
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
कोमल बचपन पत्थर-से गम सहते हैं।
 
कोमल बचपन पत्थर-से गम सहते हैं।
 
रूखे अधर, आंख में पानी,
 
रूखे अधर, आंख में पानी,

22:55, 26 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

कोमल बचपन पत्थर-से गम सहते हैं।
रूखे अधर, आंख में पानी,
बचपन जाने से पहले ही बीती जाय जवानी,
नहीं पसीजे कोई इनके दुख से
चीख-चीख यह कहते हैं ......

भोजन, कपडा नहीं बराबर,
इनके लिए दिन-रात परिश्रम,
खा पीकर जब करते सब आराम,
काम तब भी ये करते हैं.......

कैसी आज़ादी जहाँ सुकुमारता बंधक है?
बडे-बडे कानून हैं पर इनका कोई न रक्षक है?
नारे लगाते बड़े-बड़े फिर भी,
इनका दुख न कोई हरते हैं.....

उनके अन्तस के चीत्कार को,
कौन सुनेगा उनकी पुकार को?
पग-पग पर ठोकर खाते,
फिर भी प्रतिकार न करते हैं.....

जीने का हक इन्हें भी दे दो,
अधिकार,प्यार इन्हें भी दे दो,
इनका जीवन बदलेंगे हम,
संकल्प आज ये करते हैं.....