भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल में डूबी हुई / गगन गिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गगन गिल |संग्रह=थपक थपक दिल थपक थपक / गगन गिल }} {{KKCatKa…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 24: | पंक्ति 24: | ||
::एक आहट | ::एक आहट | ||
::भूली किसी बात की गड़-गड़ | ::भूली किसी बात की गड़-गड़ | ||
− | कोई धीरे- | + | कोई धीरे-धीरे |
तोड़े दम अपना | तोड़े दम अपना | ||
एक ज़िद | एक ज़िद |
13:23, 27 दिसम्बर 2009 का अवतरण
दिल में
डूबी हुई
एक किश्ती
एक किश्ती
एक तिनका
एक मरा हुआ तैराक
दिल में सोई-सोई
बहे एक
मछली
एक मकड़ी
एक जाल
एक फँसा हुआ घड़ियाल
सिर में
थकी-थकी चले
एक नींद
काली काई
एक आहट
भूली किसी बात की गड़-गड़
कोई धीरे-धीरे
तोड़े दम अपना
एक ज़िद
एक प्यास
एक आस
औलाद एक
कहीं डूबी हुई
काँपे
एक छाया
एक काया
एक कंजिका
अपने खॊल मेम मरी
जलकन्या
जाने कौन?