भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"निचुड़ा-निचुड़ा / गगन गिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) छो ("निचुड़ा-निचुड़ा / गगन गिल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
|||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
री माँ! | री माँ! | ||
− | :: | + | ::सूँघा सोती को |
::नाग ने | ::नाग ने | ||
::री माँ! | ::री माँ! |
13:43, 27 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
निचुड़ा- निचुड़ा
दिल था
री माँ!
मैला- मैला
डर था
री माँ!
माथा टकता
काग था
री माँ
नीला हो गया
साँस था
री माँ!
सूँघा सोती को
नाग ने
री माँ!
ले गया
वो मेरा श्वास था
री माँ
अटक गया
मेरा प्राण था
री माँ!
जलता- जलता
जहर था
री माँ!
ऐंठ मुड़ी
मेरी आँत थी
री माँ!
जड़ उखड़ गया
मेरा मन था
री माँ!
कुचला गया
जो एक साँप था
री माँ!