भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"माथे पे बिंदिया चमक रही / भावना कुँअर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
छो () |
|
(कोई अंतर नहीं)
|
14:34, 29 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
माथे पे बिंदिया चमक रही
हाथों में मेंहदी महक रही।
शर्माते से इन गालों पर
सूरज सी लाली दमक रही।
खन-खन से करते कॅगन की
आवाज़ मधुर सी चहक रही।
है नये सफर की तैयारी
पैरों में पायल छनक रही।