भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कामना / अंतराल / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)
 
छो (कामना (अंतराल) / महेन्द्र भटनागर का नाम बदलकर कामना / अंतराल / महेन्द्र भटनागर कर दिया गया है)
(कोई अंतर नहीं)

15:25, 29 दिसम्बर 2009 का अवतरण


कामना मेरी !

गगन-सी बन,
विकल सिहरन,
प्राण में रह कर समायी री नहीं पाती
सघन नव-बादलों-सी कल्पना मेरी !

सरल दीपक,
चमक अपलक,
वंदना के स्वर हृदय में आज तो बंदी !
सजी है पूर्ण जीवन-अर्चना मेरी !

जलन खोयी,
अमृत धोयी,
जल रही अविरल अकम्पित लौ हृदय की यह
सतत उद्देश्य-लक्षित साधना मेरी !
1949