भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कामुकों का गाँव बेवा का शबाब / विनोद तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवारी | |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवारी | ||
}} | }} | ||
− | {{KKCatGhazal} | + | {{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
21:42, 29 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
कामुकों का गाँव बेवा का शबाब
क्या सफ़ाई आपको अब दें जनाब
झूठ हर मौसम में फलता-फूलता
और सच का हर समय ख़ाना ख़राब
जिसने जब चाहा बजाया चल दिया
ज़िंदगी अपनी थी ग़ैरों का रबाब
आँधियों का ज़ोर तिनकों का वहम
कह रहे हैं हम करेंगे इन्क़लाब
वह कँटीली झाड़ियों का गुल्म था
हमने सोचा था वहाँ होंगे गुलाब