भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुम / मधुरिमा / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= मधुरिमा / महेन्द्र भटनागर }} स...)
 
छो (तुम (मधुरिमा) / महेन्द्र भटनागर का नाम बदलकर तुम / मधुरिमा / महेन्द्र भटनागर कर दिया गया है)
(कोई अंतर नहीं)

23:15, 30 दिसम्बर 2009 का अवतरण

सचमुच, तुम कितनी भोली हो !

संकेत तुम्हारे नहीं समझ में आते,
मधु-भाव हृदय के ज्ञात नहीं हो पाते,

तुम तो अपने में ही डूबी
नभ-परियों की हमजोली हो !

तुम एक घड़ी भी ठहर नहीं पाती हो,
फिर भी जाने क्यों मन में बस जाती हो,

वायु बसंती बन, मंथर-गति
से जंगल-जंगल डोली हो !