भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हमारी दोस्ती से दुश्मनी शरमाई रहती है / मुनव्वर राना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुनव्वर राना |संग्रह=फिर कबीर / मुनव्वर राना }} {{KKCa…) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=मुनव्वर राना | |रचनाकार=मुनव्वर राना | ||
− | |संग्रह=फिर कबीर / मुनव्वर राना | + | |संग्रह=फिर कबीर / मुनव्वर राना;बदन सराय / मुनव्वर राना |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
16:10, 31 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
हमारी दोस्ती से दुश्मनी शरमाई रहती है
हम अकबर हैं हमारे दिल में जोधाबाई रहती है
किसी का पूछना कब तक हमारे राह देखोगे
हमारा फ़ैसला जब तक कि ये बीनाई<ref>दृष्टि,आँखों की रौशनी</ref> रहती है
मेरी सोहबत<ref>संगति</ref> में भेजो ताकि इसका डर निकल जाए
बहुत सहमी हुए दरबार में सच्चाई रहती है
गिले-शिकवे ज़रूरी हैं अगर सच्ची महब्बत है
जहाँ पानी बहुत गहरा हो थोड़ी काई रहती है
बस इक दिन फूट कर रोया था मैं तेरी महब्बत में
मगर आवाज़ मेरी आजतक भर्राई रहती है
ख़ुदा महफ़ूज़<ref>सुरक्षित</ref>रक्खे मुल्क को गन्दी सियासत से
शराबी देवरों के बीच में भौजाई रहती है
शब्दार्थ
<references/>