भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुलना / मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर }}...)
 
छो (तुलना (मृत्यु-बोध) / महेन्द्र भटनागर का नाम बदलकर तुलना / मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर कर दिया गया है)
(कोई अंतर नहीं)

14:52, 1 जनवरी 2010 का अवतरण

शिव में

शव में

अन्तर है मात्रा इकार का

(तीसरे वर्ण वार का।)


शिव —

मंगलकारी है

सुख झड़ता है !

शव —

अनिष्ट-सूचक

केवल सड़ता है !


शिव के तीन नेत्र हैं,

शव अंधा है !


कैसा गोरखधंधा है ?