भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हवाएँ चुप नहीं रहती (कविता) / वेणु गोपाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (हवाएँ चुप नहीं रहती. / वेणु गोपाल का नाम बदलकर हवाएँ चुप नहीं रहती (कविता) / वेणु गोपाल कर दिया गया है)
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=हवाएँ चुप नहीं रहतीं / वेणु गोपाल
 
|संग्रह=हवाएँ चुप नहीं रहतीं / वेणु गोपाल
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
हवाओं ने सरापा समझा
 
हवाओं ने सरापा समझा
 
अंधेरे को। झूठ नहीं कहा था उसे। लेकिन
 
अंधेरे को। झूठ नहीं कहा था उसे। लेकिन
पंक्ति 37: पंक्ति 37:
  
 
(रचनाकाल : 23.01.1976)
 
(रचनाकाल : 23.01.1976)
 +
</poem>

15:59, 2 जनवरी 2010 के समय का अवतरण

हवाओं ने सरापा समझा
अंधेरे को। झूठ नहीं कहा था उसे। लेकिन

अंधेरे ने ग़लत समझा हवाओं को। क्योंकि
उजाले को
सच कहा था उन्होंने।

दिन था।
तो भी अंधेरा था। चंद कमरों में। चंद
जिस्मों में। चंद शब्दों में। चंद
वादों में। और चंद
भविष्यवाणियों में। घना होता हुआ। लेकिन

हवाओं ने इनकी नहीं
बल्कि सन्नाट सड़कों और उनसे जुड़े
गुंजान आंगनों-मैदानों और खेतों की
बात कही थी। जहाँ रात थी।
तो भी उजाला था। हवाएँ

जहाँ-जहाँ से सनसनाती गुज़री थीं
लौटकर
वहाँ-वहाँ के संस्मरण सुनाए थे। आज भी
सुनाती हैं। हवाएँ

कभी चुप नहीं रहतीं। आगामी सुबह
के रूप-बखान में मुब्तिला
वे
इस वक़्त भी सक्रिय हैं। चंद
अटूट उम्मीदों में।

(रचनाकाल : 23.01.1976)