भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"समीक्षक जी / नवनीत शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ:  {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवनीत शर्मा |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> कविता पढ़ने के …)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:34, 4 जनवरी 2010 के समय का अवतरण

 

 


कविता पढ़ने के बाद
अटक गए समीक्षक जी
मन से निकला
वाह
पर मुँह तक नहीं आया
दूसरी कविता पढ़ी
मन से निकली गाली
लबों पर अटक गई
टिप्‍पणी से पहले पूछा
कवि का नाम
फिर हुई टिप्‍पणी।
एक मौत हुई उसके बाद
कविता की
या समीक्षक की
पता नहीं।