भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जवानियाँ / रामधारी सिंह "दिनकर"" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
नये सुरों में शिंजिनी बजा रहीं जवानियाँ
 
नये सुरों में शिंजिनी बजा रहीं जवानियाँ
पंक्ति 33: पंक्ति 34:
 
:चढ़ी हुई प्रभंजनों प’ आ रहीं जवानियाँ।
 
:चढ़ी हुई प्रभंजनों प’ आ रहीं जवानियाँ।
  
 +
घटा को फाड़ व्योम बीच गूँजती दहाड़ है,
 +
जमीन डोलती है और डोलता पहाड़ है;
 +
भुजंग दिग्गजों से, कूर्मराज त्रस्त कोल से,
 +
धरा उछल-उछल के बात पूछती खगोल से।
 +
:कि क्या हुआ है सृष्टि को? न एक अंग शान्त है;
 +
:प्रकोप रुद्र का? कि कल्पनाश है, युगान्त है?
 +
:जवानियों की धूम-सी मचा रहीं जवानियाँ।
  
 +
समस्त सूर्य-लोक एक हाथ में लिये हुए,
 +
दबा के एक पाँव चन्द्र-भाल पर दिये हुए,
 +
खगोल में धुआँ बिखेरती प्रतप्त श्वास से,
 +
भविष्य को पुकारती हुई प्रचण्ड हास से;
 +
:उछाल देव-लोक को मही से तोलती हुई,
 +
:मनुष्य के प्रताप का रहस्य खोलती हुई;
 +
:विराट रूप विश्व को दिखा रहीं जवानियाँ।
  
  
 
</poem>
 
</poem>

20:11, 7 जनवरी 2010 का अवतरण

नये सुरों में शिंजिनी बजा रहीं जवानियाँ
लहू में तैर-तैर के नहा रहीं जवानियाँ।

प्रभात-श्रृंग से घड़े सुवर्ण के उँड़ेलती;
रँगी हुई घटा में भानु को उछाल खेलती;
तुषार-जाल में सहस्र हेम-दीप बालती,
समुद्र की तरंग में हिरण्य-धूलि डालती;
सुनील चीर को सुवर्ण-बीच बोरती हुई,
धरा के ताल-ताल में उसे निचोड़ती हुई;
उषा के हाथ की विभा लुटा रहीं जवानियाँ।

घनों के पार बैठ तार बीन के चढ़ा रहीं,
सुमन्द्र नाद में मलार विश्व को सुना रहीं;
अभी कहीं लटें निचोड़ती, जमीन सींचती,
अभी बढ़ीं घटा में क्रुद्ध काल-खड्ग खींचती;
पड़ीं व’ टूट देख लो, अजस्र वारिधार में,
चलीं व बाढ़ बन, नहीं समा सकी कगार में।
रुकावटों को तोड़-फोड़ छा रहीं जवानियाँ।

हटो तमीचरो, कि हो चुकी समाप्त रात है,
कुहेलिका के पार जगमगा रहा प्रभात है।
लपेट में समेटता रुकावटों को तोड़ के,
प्रकाश का प्रवाह आ रहा दिगन्त फोड़ के!
विशीर्ण डालियाँ महीरुहों की टूटने लगीं;
शमा की झालरें व’ टक्करों से फूटने लगीं।
चढ़ी हुई प्रभंजनों प’ आ रहीं जवानियाँ।

घटा को फाड़ व्योम बीच गूँजती दहाड़ है,
जमीन डोलती है और डोलता पहाड़ है;
भुजंग दिग्गजों से, कूर्मराज त्रस्त कोल से,
धरा उछल-उछल के बात पूछती खगोल से।
कि क्या हुआ है सृष्टि को? न एक अंग शान्त है;
प्रकोप रुद्र का? कि कल्पनाश है, युगान्त है?
जवानियों की धूम-सी मचा रहीं जवानियाँ।

समस्त सूर्य-लोक एक हाथ में लिये हुए,
दबा के एक पाँव चन्द्र-भाल पर दिये हुए,
खगोल में धुआँ बिखेरती प्रतप्त श्वास से,
भविष्य को पुकारती हुई प्रचण्ड हास से;
उछाल देव-लोक को मही से तोलती हुई,
मनुष्य के प्रताप का रहस्य खोलती हुई;
विराट रूप विश्व को दिखा रहीं जवानियाँ।