भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लौट आ रे / कुँअर बेचैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(कोई अंतर नहीं)

13:13, 29 दिसम्बर 2006 का अवतरण

लेखक: कुँअर बेचैन

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

लौट आ रे !

ओ प्रवासी जल !

फिर से लौट आ !


रह गया है प्रण मन में

रेत, केवल रेत जलता

खो गई है हर लहर की

मौन लहराती तरलता

कह रहा है चीख कर मरुथल

फिर से लौट आ रे!


लौट आ रे !

ओ प्रवासी जल !

फिर से लौट आ !


सिंधु सूखे, नदी सूखी

झील सूखी, ताल सूखे

नाव, ये पतवार सूखे

पाल सूखे, जाल सूखे

सूख्सने अब लग गए उत्पल,

फिर से लौट आ रे !


लौट आ रे !

ओ प्रवासी जल !

फिर से लौट आ !


-- यह कविता deepak द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।