भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बेटियाँ / कुँअर बेचैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
छो
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[कुँअर बेचैन]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कुँअर बेचैन]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=कुँअर बेचैन
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
+
 
+
 
[[चित्र:Republic.jpg|left|thumb|141px]]
 
[[चित्र:Republic.jpg|left|thumb|141px]]
  

18:35, 17 जनवरी 2008 का अवतरण















बेटियाँ-

शीतल हवाएँ हैं

जो पिता के घर बहुत दिन तक नहीं रहतीं

ये तरल जल की परातें हैं

लाज़ की उज़ली कनातें हैं

है पिता का घर हृदय-जैसा

ये हृदय की स्वच्छ बातें हैं

बेटियाँ -

पवन-ऋचाएँ हैं

बात जो दिल की, कभी खुलकर नहीं कहतीं

हैं चपलता तरल पारे की

और दृढता ध्रुव-सितारे की

कुछ दिनों इस पार हैं लेकिन

नाव हैं ये उस किनारे की

बेटियाँ-

ऐसी घटाएँ हैं

जो छलकती हैं, नदी बनकर नहीं बहतीं


-- यह कविता Dr.Bhawna Kunwar द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।