भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पुलिस फिरौती मांगे रे मितवा / रवीन्द्र प्रभात" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्र प्रभात }} {{KKCatGhazal}} <poem> पुलिस फिरौती मांग…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:28, 4 फ़रवरी 2010 का अवतरण
पुलिस फिरौती मांगे रे मितवा !
शहर घिनौना लागे रे मितवा !!
सुते पहरुआ , चोर -उचक्का -
रात -रात भर जागे रे मितवा !!
गणिका बांचे काम , पतुरिया -
पीछे -पीछे भागे रे मितवा !!
दुर्जन मदिरा पान में पीछे -
संत -मौलवी आगे रे मितवा !!
कहे "प्रभात" सुनो भाई जनता -
भूखे लोग अभागे रे मितवा !!