भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भर दे जो रसधार दिल के घाव में / रवीन्द्र प्रभात" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्र प्रभात }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> भर दे जो रसधार दिल …)
(कोई अंतर नहीं)

18:34, 4 फ़रवरी 2010 का अवतरण

भर दे जो रसधार दिल के घाव में !

फिर वही घूँघरू बंधे इस पाँव में !


द्रौपदी वेबस खडी यह कह रही -

अब न हो शकुनी सफल हर दाव में !


बर्तनों की बात मत अब पूछिए -

आजकल सब व्यस्त हैं टकराव में !


है सफल माझी वही मझदार का -

बूँद एक आने न दे जो नाव में !


बात करता है अमन की जो "प्रभात"

भावना उसकी जुडी अलगाव में !