भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लेडी डाक्टर / हमसे क्या पूछते हो" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKFilmSongCategories |वर्ग=अन्य गीत }} {{KKFilmRachna |रचनाकार=?? }} <poem> हमसे क्या पूछते …)
 
(कोई अंतर नहीं)

04:45, 22 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण

रचनाकार: ??                 

हमसे क्या पूछते हो दर्द कहाँ होता है।
आपका तीर बता देगा जहाँ होता है।। हमसे क्या पूछते...

ये लगी ऐसी लगी है कि पता भी न लगा
आग लगने से भी कुछ देर धुआँ होता है।। हमसे क्या पूछते...

दिल में जो दर्द है तुम उसकी दवा मत पूछो
दर्द कम होने से ये दर्द जवाँ होता है।। हमसे क्या पूछते...