"हँसो हँसो जल्दी हँसो (कविता) / रघुवीर सहाय" के अवतरणों में अंतर
Pratishtha (चर्चा | योगदान) छो () |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार = रघुवीर सहाय | + | |रचनाकार =रघुवीर सहाय |
+ | |संग्रह =हँसो हँसो जल्दी हँसो / रघुवीर सहाय | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
हँसो तुम पर निगाह रखी जा रही जा रही है | हँसो तुम पर निगाह रखी जा रही जा रही है | ||
पंक्ति 42: | पंक्ति 44: | ||
उसको याद दिलाते हुए हँसो | उसको याद दिलाते हुए हँसो | ||
कि तुम कल भी हँसे थे ! | कि तुम कल भी हँसे थे ! | ||
+ | </poem> |
01:09, 8 मार्च 2010 का अवतरण
हँसो तुम पर निगाह रखी जा रही जा रही है
हँसो अपने पर न हँसना क्योंकि उसकी कड़वाहट पकड़ ली जाएगी
और तुम मारे जाओगे
ऐसे हँसो कि बहुत खुश न मालूम हो
वरना शक होगा कि यह शख्स शर्म में शामिल नहीं
और मारे जाओगे
हँसते हँसते किसी को जानने मत दो किस पर हँसते हो
सब को मानने दो कि तुम सब की तरह परास्त होकर
एक अपनापे की हँसी हँसते हो
जैसे सब हँसते हैं बोलने के बजाए
जितनी देर ऊंचा गोल गुंबद गूंजता रहे, उतनी देर
तुम बोल सकते हो अपने से
गूंज थमते थमते फिर हँसना
क्योंकि तुम चुप मिले तो प्रतिवाद के जुर्म में फंसे
अंत में हँसे तो तुम पर सब हँसेंगे और तुम बच जाओगे
हँसो पर चुटकलों से बचो
उनमें शब्द हैं
कहीं उनमें अर्थ न हो जो किसी ने सौ साल साल पहले दिए हों
बेहतर है कि जब कोई बात करो तब हँसो
ताकि किसी बात का कोई मतलब न रहे
और ऐसे मौकों पर हँसो
जो कि अनिवार्य हों
जैसे ग़रीब पर किसी ताक़तवर की मार
जहां कोई कुछ कर नहीं सकता
उस ग़रीब के सिवाय
और वह भी अकसर हँसता है
हँसो हँसो जल्दी हँसो
इसके पहले कि वह चले जाएं
उनसे हाथ मिलाते हुए
नज़रें नीची किए
उसको याद दिलाते हुए हँसो
कि तुम कल भी हँसे थे !