भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आप भी अब मिरे गम बढ़ा दीजिए / श्रद्धा जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= श्रद्धा जैन |संग्रह= }} Category:ग़ज़ल <poem> आप भी अब मिर...) |
|||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
<poem> | <poem> | ||
आप भी अब मिरे गम बढ़ा दीजिए | आप भी अब मिरे गम बढ़ा दीजिए | ||
− | + | उम्र लंबी हो मेरी दुआ दीजिए | |
− | + | मैंने पहने हैं कपड़े, धुले आज फिर | |
तोहमतें अब नई कुछ लगा दीजिए | तोहमतें अब नई कुछ लगा दीजिए | ||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
हंसते हंसते जो इक पल में गुमसुम हुई | हंसते हंसते जो इक पल में गुमसुम हुई | ||
− | राज़ "श्रद्धा" | + | राज़ "श्रद्धा" नमी का बता दीजिए |
</poem> | </poem> |
20:46, 10 मार्च 2010 का अवतरण
आप भी अब मिरे गम बढ़ा दीजिए
उम्र लंबी हो मेरी दुआ दीजिए
मैंने पहने हैं कपड़े, धुले आज फिर
तोहमतें अब नई कुछ लगा दीजिए
रोशनी के लिए, इन अँधेरों में अब
कुछ नही तो मिरा दिल जला दीजिए
चाप कदमों की अपनी मैं पहचान लूँ
आईने से यूँ मुझको मिला दीजिए
गर मुहब्बत ज़माने में है इक ख़ता
आप मुझको भी कोई सज़ा दीजिए
चाँद मेरे दुखों को न समझे कभी
चाँदनी आज उसकी बुझा दीजिए
हंसते हंसते जो इक पल में गुमसुम हुई
राज़ "श्रद्धा" नमी का बता दीजिए