भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कभी नेकी भी उस के जी में गर आ जाये है मुझ से / ग़ालिब" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार= ग़ालिब
 
|रचनाकार= ग़ालिब
|संग्रह= दीवान-ए-ग़ालिब / ग़ालिब
+
|संग्रह= दीवाने-ग़ालिब / ग़ालिब
 
}}
 
}}
 
[[Category:ग़ज़ल]]
 
[[Category:ग़ज़ल]]

02:23, 14 मार्च 2010 के समय का अवतरण

कभी नेकी भी उसके जी में आ जाये है मुझ से
जफ़ायें<ref>अत्याचार</ref> करके अपनी याद शर्मा जाये है मुझ से

ख़ुदाया! ज़ज़्बा-ए-दिल की मगर तासीर<ref>प्रभाव</ref> उलटी है
कि जितना खैंचता हूँ और खिंचता जाये है मुझ से

वो बद-ख़ू<ref>बदमिजाज़</ref>, और मेरी दास्तान-ए-इश्क़ तूलानी<ref>लंबी</ref>
इबारत<ref>वर्णन</ref> मुख़्तसर<ref>संक्षिप्त</ref>, क़ासिद<ref>संदेशवाहक</ref> भी घबरा जाये है मुझ से

उधर वो बदगुमानी<ref>संदेह</ref> है, इधर ये नातवानी<ref>कमज़ोरी</ref> है
ना पूछा जाये है उससे, न बोला जाये है मुझ से

सँभलने दे मुझे ऐ नाउम्मीदी, क्या क़यामत है
कि दामन-ए-ख़याल-ए-यार छूटा जाये है मुझ से

तकल्लुफ़ बर-तरफ़<ref>साफ, सीधी बात,औपचारकिता को एक तरफ रख कर</ref>, नज़्ज़ारगी<ref>दर्शन</ref> में भी सही, लेकिन
वो देखा जाये, कब ये ज़ुल्म देखा जाये है मुझ से

हुए हैं पाँव ही पहले नवर्द-ए-इश्क़<ref>प्यार की लड़ाई</ref> में ज़ख़्मी
न भागा जाये है मुझसे, न ठहरा जाये है मुझ से

क़यामत है कि होवे मुद्दई<ref>दावा करने वाला</ref> का हमसफ़र "ग़ालिब"
वो काफ़िर<ref>यहाँ इस का मतलब - प्रिय</ref>, जो ख़ुदा को भी न सौंपा जाये है मुझ से

शब्दार्थ
<references/>