भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हर ख़ुशी में कोई कमी सी है / जावेद अख़्तर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) छो |
|||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
किसको समझायें किसकी बात नहीं | किसको समझायें किसकी बात नहीं | ||
− | + | ज़ेहन और दिल में फिर ठनी-सी है | |
ख़्वाब था या ग़ुबार था कोई | ख़्वाब था या ग़ुबार था कोई | ||
− | गर्द इन पलकों पे जमी- सी है | + | गर्द इन पलकों पे जमी-सी है |
कह गए हम ये किससे दिल की बात | कह गए हम ये किससे दिल की बात |
06:53, 28 मार्च 2010 का अवतरण
हर ख़ुशी में कोई कमी-सी है
हँसती आँखों में भी नमी-सी है
दिन भी चुप चाप सर झुकाये था
रात की नब्ज़ भी थमी-सी है
किसको समझायें किसकी बात नहीं
ज़ेहन और दिल में फिर ठनी-सी है
ख़्वाब था या ग़ुबार था कोई
गर्द इन पलकों पे जमी-सी है
कह गए हम ये किससे दिल की बात
शहर में एक सनसनी-सी है
हसरतें राख हो गईं लेकिन
आग अब भी कहीं दबी-सी है