भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल में महक रहे हैं / जावेद अख़्तर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) छो |
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) छो (दिल में महक रहें हैं / जावेद अख़्तर का नाम बदलकर दिल में महक रहे हैं / जावेद अख़्तर कर दिया गया है: spe) |
(कोई अंतर नहीं)
|
08:01, 30 मार्च 2010 के समय का अवतरण
दिल में महक रहे हैं किसी आरज़ू के फूल
पलकों में खिलनेवाले हैं शायद लहू के फूल
अब तक है कोई बात मुझे याद हर्फ़-हर्फ़
अब तक मैं चुन रहा हूँ किसी गुफ़्तगू के फूल
कलियाँ चटक रही थी कि आवाज़ थी कोई
अब तक समाअतों<ref>सुनने की शक्ति</ref> में हैं इक ख़ुशगुलू<ref>अच्छी आवाज़ वाला</ref> के फूल
मेरे लहू का रंग है हर नोक-ए-ख़ार<ref>कांटे की नोक</ref> पर
सेहरा<ref>वीराना</ref> में हर तरफ़ है मिरी जुस्तजू<ref>तलाश</ref> के फूल
दीवाने कल जो लोग थे फूलों के इश्क़ में
अब उनके दामनों में भरे हैं रफ़ू के फूल
शब्दार्थ
<references/>